Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ जल्द लॉन्च होगा Poco F7
Poco एक बार फिर फ्लैगशिप सेगमेंट में तहलका मचाने के लिए तैयार है। Poco F7 Pro और F7 Ultra पहले ही Snapdragon 8 Gen 3 और Snapdragon 8 Gen 3 Elite चिपसेट के साथ पेश किए जा चुके हैं। अब कंपनी अपने अगली पेशकश Poco F7 को इस महीने के अंत तक लॉन्च करने वाली है, जो Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ आएगा।

Poco F7 के स्पेसिफिकेशंस और गीकबेंच लीक
Geekbench 6.4.0 पर Poco F7 का मॉडल नंबर 25053PC47G देखा गया है। इसमें खास बात है इसके Adreno 825 GPU और दमदार CPU क्लॉक स्पीड्स, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि इसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर होगा। ये चिपसेट फिलहाल सिर्फ चुनिंदा डिवाइसेज़ में ही देखा गया है।
Redmi Turbo 4 Pro जैसा होगा डिजाइन और स्पेस
जानकारी के अनुसार Poco F7 की डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स काफी हद तक Redmi Turbo 4 Pro से मिलते-जुलते होंगे, जिसमें 6.83 इंच की 120Hz 12-बिट AMOLED डिस्प्ले, 50MP + 8MP का ड्यूल कैमरा सेटअप और 7,550mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में 12GB/16GB RAM और 256GB से 1TB तक की स्टोरेज दी जाती है।
Poco F7 में होगा 12GB RAM बेस वेरिएंट
Poco India के प्रमुख हिमांशु टंडन ने 10 जून को एक पोल किया था जिसमें पूछा गया कि फ्लैगशिप लेवल चिपसेट वाले डिवाइस के लिए बेस वेरिएंट में कितनी RAM होनी चाहिए। ज्यादातर लोगों ने 12GB RAM को पसंद किया। और अब गीकबेंच स्कोर में भी जो वेरिएंट देखा गया है, उसमें 12GB RAM मौजूद है। इससे ये साफ संकेत मिलता है कि Poco F7 का बेस मॉडल भी 12GB RAM के साथ ही आएगा।
Snapdragon 8s Gen 4 – परफॉर्मेंस में धांसू
Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट को TSMC के 4nm (N4P) प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसमें ARM Cortex-आधारित Kryo CPU कोर का इस्तेमाल हुआ है। इसमें एक Cortex-X4 कोर 3.2GHz पर, तीन Cortex-A720 कोर 3.0GHz पर, दो A720 कोर 2.8GHz पर और दो A720 कोर 2.0GHz पर क्लॉक किए गए हैं। खास बात यह है कि इस बार कोई भी A5xx सीरीज़ कोर नहीं दिया गया है।
लॉन्च का इंतजार
Poco F7 के लॉन्च को लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह है। इसकी कीमत और अन्य फीचर्स की घोषणा कंपनी आने वाले दिनों में कर सकती है। लेकिन यह तय है कि Poco F7 एक दमदार फ्लैगशिप किलर के रूप में मार्केट में एंट्री लेने वाला है।
अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो लेटेस्ट चिपसेट, बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और दमदार RAM के साथ आए – तो Poco F7 आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।