Harrier.ev भारतीय बाजार में कब होगी लॉन्च? और जानें इसके फीचर्स
टाटा ने Bharat Mobility Global Expo 2025 में हैरियर.ईवी का प्रदर्शन किया। आज इस लेख में हम आपको टाटा मोटर्स की ओर से इसके लॉन्च से जुड़े कुछ नए अपडेट के बारे में बताएंगे।

टाटा हैरियर ईवी 3 जून को लॉन्च होने वाली है। इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किया गया था। टाटा का वादा है कि यह कार एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर तक चल सकती है।
हैरियर.ईवी को एक्टी.ईवी+ आर्किटेक्चर पर बनाया गया है, जो जगुआर लैंड रोवर के सहयोग से लैंड रोवर D8-आधारित ओमेगा प्लेटफॉर्म से लिया गया है। आप कार का डिज़ाइन देख सकते हैं, यह बहुत प्रीमियम दिखता है।

आप बहुत कम बजट में हैरियर में लैंड रोवर का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। इसकी कीमत 20 लाख रुपये से 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है।
अगर हम Harrier.ev के डिजाइन की बात करें तो इसमें Harrier से ऐसा कोई डिजाइन अंतर नहीं है, सिर्फ फ्रंट ग्रिल पूरी तरह से बंद होगी। क्योंकि यह एक इलेक्ट्रिक कार है।

फोटो में आप अनोखे डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स देख सकते हैं, आपको टाटा इलेक्ट्रिक कारों के एलॉय व्हील्स अलग-अलग डिजाइन वाले दिखेंगे। जोकि बहुत ही आकर्षक बात है। टाटा हैरियर ईवी में क्वाड-व्हील-ड्राइव (QWD) की सुविधा है जो 500Nm का पीक टॉर्क प्रदान करती है।
यह कार ऑफ-रोड के लिए भी उपयुक्त है, टाटा ने इस कार की ऑफ-रोड टेस्टिंग के लिए एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया था, जहां इस कार का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। और यह कार आपको प्रति चार्ज 500 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगी, जो बहुत अच्छी बात है।
इसके साथ ही इसमें कुछ नए सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं जैसे सात एयरबैग, Level 2 ADAS विद पावर्ड ड्राइवर सीट, लेदरेट वेंटिलेशन, विंड कम्फर्ट, electronic parking brake, JBL surround साउंड सिस्टम, cloud-connected telematics, vehicle-to-vehicle, vehicle-to-load charging आदि।
इसके अलावा, इसमें ईवी बैजिंग, एलईडी टेललैंप्स, फ्लोटिंग टचस्क्रीन, फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और आर्केड.ईवी इंटरफेस सपोर्टिंग ऐप्स, कनेक्टेड कार टेक, कारप्ले, वायरलेस एप्पल और एंड्रॉइड ऑटो हैं।