Noise ने लॉन्च किए नए Buds F1, 50 घंटे की प्लेबैक के साथ – कीमत सिर्फ ₹999
Noise ने भारत में अपने नए और किफायती ईयरबड्स Noise Buds F1 लॉन्च कर दिए हैं। यह ईयरबड्स 50 घंटे की लंबी प्लेबैक टाइम, 11mm ड्राइवर्स और IPX5 वॉटर रेसिस्टेंस के साथ आते हैं। इनकी कीमत मात्र ₹999 रखी गई है और आप इन्हें Flipkart से खरीद सकते हैं।
Noise Buds F1 की डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Noise Buds F1 एक प्रीमियम मैट फिनिश केस के साथ आते हैं, जिसका डिज़ाइन काफी यूनिक है। बड्स आकार में थोड़े छोटे हैं लेकिन इनका डिज़ाइन भी देखने में काफी आकर्षक है। ईयरबड्स की बिल्ड क्वालिटी काफी सॉलिड है और यह IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे आप इन्हें आराम से वर्कआउट, रनिंग या जिम के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं।
आडियो और बैटरी फीचर्स
इन बड्स में 11mm ड्राइवर्स दिए गए हैं जो दमदार साउंड आउटपुट प्रदान करते हैं। यह EQ मोड्स सपोर्ट करते हैं जिससे आप म्यूजिक की प्रोफाइल को अपनी पसंद के अनुसार बदल सकते हैं।
Noise Buds F1 में आपको 50 घंटे तक की प्लेबैक टाइम मिलती है, जिससे आप लंबे समय तक इन्हें चार्ज किए बिना इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही Quad माइक विद ENC टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे कॉलिंग के दौरान आपको क्रिस्टल क्लियर ऑडियो क्वालिटी मिलेगी।
गेमिंग और कनेक्टिविटी
गेमिंग लवर्स के लिए इसमें Low Latency Mode भी दिया गया है। इसके अलावा Bluetooth 5.3 और HyperSync Technology की मदद से यह ईयरबड्स तुरंत आपके डिवाइस से कनेक्ट हो जाते हैं।
Instacharge टेक्नोलॉजी के जरिए ये बड्स सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 150 मिनट तक चल सकते हैं, जिससे आपको चार्जिंग का लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।
Noise Buds F1 की कीमत और उपलब्धता
Noise Buds F1 की कीमत भारत में सिर्फ ₹999 रखी गई है। ये Flipkart पर निम्नलिखित रंगों में उपलब्ध हैं:
- Mint Green
- Calm Beige
- Carbon Black
- True Purple
यदि आप एक कम बजट में शानदार ईयरबड्स की तलाश में हैं तो Noise Buds F1 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।